टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप - 5 बल्लेबाज़

क्रिकेट के इस लंबे फॉरमेट अब तक बल्लेबाजों ने बहुत सारे रन बनाए है.

चलिए जानते है टॉप-5 बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट सबसे ज्यादा रन बनाये है

सचिन तेंदुलकर

सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 मैच खेले जिसकी 329 पारियों में 53.78 की धमाकेदार औसत से 15921 रन बनाए. इस दौरान सचिन के बल्ले से सबसे ज्यादा 51 शतक व 68 अर्धशतक निकले। सचिन का टेस्ट में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 248 रन है।

रिकी पोंटिंग

पोंटिंग ने 287 पारियों में 51.85 की औसत से 41 शतक व 62 अर्धशतक की मदद से कुल 13378 रन बनाए है. पोंटिंग का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 257 रन है।

जाक कैलिस

कालिस ने 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 55.37 की औसत से 13289 रन बनाए है। इस दौरान कैलिस ने 45 शतक व 58 अर्धशतक जमाये है. इनका टेस्ट क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 224 रन रहा है।

राहुल द्रविड़

इन्होंने भारत के लिए कुल 164 मैच खेले जिसकी 286 पारियों में 52.31 की औसत से 13288 रन बनाए. द्रविड़ ने टेस्ट करियर में 36 शतक व 63 अर्धशतक जड़े. इनका टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर 270 रन रहा है।

एलिस्टर कुक

एलिस्टर कुक ने 12 साल के टेस्ट कैरियर में कुल 161 मैच खेले जिसकी 291 पारियों में 45.34 की औसत से 12472 रन बनाए. इनका टेस्ट सर्वश्रेष्ठ स्कोर 294 रन है व इन्होंने टेस्ट में 33 शतक व 57 अर्धशतक लगाए है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !