गुड़हल का तेल लगाने से बालों को मिलते है ये फायदे!

गुड़हल जिसका नाम आपने सुना होगा, ये एक फूल है जो बालों के लिए बेहद असरदार है।

इस फूल का तेल बालों को मजबूत करता है, साथ ही बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार है।

बाल झड़ने से लेकर बालों में डैंड्रफ तक का उपचार इसके तेल से किया जा सकता है।

गुड़हल से बनाया गया यह तेल कैल्शियम, फास्फोरस व आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं, जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं।

आइए जानते है कि इस फूल के तेल से बालों को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

बाल बनते है काले

गुड़ल का फूल बालों को पोषण देता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी बालों को घना करने के साथ-साथ बालों के विकास में भी सहायक है। इसके इस्तेमाल से बाल घने और मजबूत रहते हैं।

बालो को ज्यादा गिरने नहीं देता

गुड़हल का तेल बालों के गिरने की समस्या का उपचार करता है, इसके इस्तेमाल से बाल जड़ों से मजबूत रहते है।

डैंड्रफ से राहत

गुड़हल में मौजूद एंटी-फंगल गतिविधि की वजह से इसका इस्तेमाल डैंड्रफ से निजात दिलाने वाले तेलों में भी किया जाता है। ये तेल स्कैल्प में होने वाली खुजली और रूसी से लड़ने में बेहद मददगार है।

दो मुंह बाल से रहत

हिबिस्कस की पत्तियां बालों को मजबूत, पौष्टिक और हाइड्रेटेड रखती हैं। जिससे दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इससे बालों का रूखापन कम होता है और उन्हें मुलायम बनाकर उलझने से बचाया जा सकता है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !