वजन को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में लो कैलोरी फूड्स को शामिल करे।
चलिए बिना देर किए जानते हैं ऐसे ही कुछ सुपरफूड के बारे में, जो एक्स्ट्रा किलो को घटाने में मददगार हो सकते हैं।
आंवला मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. मेटाबॉलिज्म जितना तेज होगा, वजन उतनी ही तेजी से कम करने में मदद मिल सकती है.
पपीते में पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जो वजन को कम करने में मदद कर सकती है.
नारियल पानी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है. यह बायोएक्टिव एंजाइमों में हाई है, जो पाचन और मेटाबॉलिज्म में सहायता करता है.
ब्रोकली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और गोभी जैसी फाइबर रिच सब्जियां न केवल सेहत बल्कि, वजन को कम करने में भी मदद कर सकती हैं.