हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे दिन अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक संग दोबारा शादी की.
दोनों ने उदयपुर में 14 फरवरी यानी वैलेंटाईन डे के खास मौके पर धूमधाम से शादी रचाई.
हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत फोटो शेयर की है.
हार्दिक और नताशा ने लॉकडाउन के दौरान शादी के बंधन बंधने से पहले 1 जनवरी, 2020 को एक क्रूज पर सगाई की थी.
इस कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्या है.
हार्दिक और नताशा की दूसरी बार शादी में दोनों के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की.