हनुमान चालीसा करने के ये हैं नियम!

भगवान हनुमान को कलयुग का देवता माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि कलयुग में केवल जीवित रूप में वह ही उपस्थित हैं।

वहीं भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिये हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करना चाहिए

साथ ही अगर आप चालीसा का पाठ कर रहें हैं तो कुछ विशेष बातों का बेहतरी के साथ ख्याल रखें।

जानें यह नियम

अगर आप चालीसा का पाठ नियमित रूप से करने का नियम बना चुके हैं तो इसकी शुरुआत अन्य दिनों की जगह मंगलवार से करें।

चालीसा का पाठ करते समय सफाई का विशेष ध्यान रखें, जहाँ मंगलवार के दिन प्रातः स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

पूजा के दौरान आप किसी कुशा या अन्य किसी चीज से बने आसन पर बैठें

वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले हमेशा गणेश आराधना से इसकी शुरुआत करें

हनुमान चालीसा के पाठ के बाद भगवान राम और सीता का ध्यान करें

भगवान हनुमान के सामने धूप-दीप जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित करें

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!