अगर आपके घर में हरी मटर को खासतौर पर पसंद किया जाता है। तो इससे स्वादिष्ट और खस्ता नमकीन बना सकती हैं।
250 ग्राम सूखी मटर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
हरी मटर की नमकीन तैयार करने के लिए ताजी हरी मटर बेस्ट रहती है। मटर को छील कर उसे साफ पानी से धो लें और रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख दें। जिस पानी में मटर को भिगो रही हैं, उस पानी में सोडा भी डाल दें, इससे मटर ज्यादा कुरकुरी हो जाती है।
दूसरे दिन सुबह मटर को छान लें और कुकर में डाल कर 1 सीटी आने तक उबालें। इस बात का ध्यान रखें कि मटर थोड़ी मुलायम हो जाए। मटर को इतना न उबालें कि वह गल ही जाए।
उबली मटर को निकालकर किसी साफ कपड़े पर सुखा लें। जब उबली मटर सूख जाए तो कढ़ाई चढाएं और तेल गर्म करें। अब मटर को तेल में तलते समय आंच को तेज कर लें।
फिर जैसे ही मटर तलने लगे तो आंच धीमी कर लें। मटर के गोल्डन ब्राउन होने और क्रिस्पी सिक जाने पर इसे कढ़ाई से बाहर निकालें और एक बड़ी थाली या बर्तन में फैलाकर रखें। जब सारे मटर तल जाएं तो उसमें काली मिर्च, नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर आदि डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!