बैचलर डिग्री धारक युवाओं के लिए कई जगहों पर Govt जॉब की वैकेंसी निकाली है, ये एक शानदार मौका है।
आइए जानते हैं, कहां- कहां है मौका और क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और पदों की संख्या है।
Rajasthan Staff Selection Board ने सूचना सहायक के पदों पर वैकेंसी निकाली है। कुल 2734 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए 26 जनवरी, 2023 से आवेदन शुरू होंगे और 25 फरवरी, 2023 तक चलेगी।
एनएचपीसी लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 401 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 25 जनवरी 2023 तक का मौका है।
Telangana State Public Service Commission,TSPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर/लाइब्रेरियन और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 544 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।