इस तरह बनाएं गोभी के पकौड़े

सर्दियों में गरमा-गरम पौकड़े खाने का अलग ही मजा होता है, वीकेंड में लगभग हर घर में पकौड़े ज़रूर बनते हैं।

इसीलिए आज हम आपको गोभी के पकौड़े की टेस्टी रेसिपी लाए है, अगर आप इस तरीके से इन्हे बनाएगी तो इसे खाने का मजा दुगना हो जाएगा।

गोभी के पकौड़े सामग्री

300 ग्राम गोभी, 100 ग्राम बेसन, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पत्ता, स्वादानुसार नमक, 1 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च, 2 प्याज बारीक़ कटा हुआ, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट और तेल।

गोभी के पकौड़े रेसिपी

पहले गोभी को साफ करके छोटे-छोटे पीस किसी बर्तन में रख लें और फिर ओखली में डालकर दरदरा कूट लें। फिर गोभी में कटा हुआ प्याज, नमक, हरी मिर्च धनिया पत्ता आदि सामग्री को डकार अच्छे से मिक्स कर लें।

अब ज़रूरत के हिसाब से पानी को डालकर गाढ़ा बैटर तैयार कर ले कढ़ाही में तेल गर्म कर घोल को पकौड़े के आकार में बनाकर डीप फ्राई कर लें। बस प्लेट में निकालकर चटनी के साथ सर्व करें।

स्टोरी अच्छी लगी हो शेयर जरूर करे !