आप एक चम्मच हल्दी को 2 चम्मच घी में मिलाएं और इससे चेहरे की मालिश करें.
इसे चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक लगाए रखने के बाद चेहरा अच्छे से धो लें.
घी का फेस पैक बनाकर भी स्किन पर लगाया जा सकता है.
फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच भरकर घी और 2 चम्मच बेसन मिलाएं.
इसमें आप एक चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं.
इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर कम से कम 20 मिनट के लिए रखें और धो लें.
इस फेस पैक के अच्छे परिणाम पाने के लिए इसे हफ्ते में 3 बार लगाया जा सकता है.