आज रात हर घंटे होगी उल्काओं की बारिश, जाने कैसे देख सकते है ये नज़ारा !

14 और 15 दिसंबर को होने वाली उल्काओं की बारिश बैंगलुरू वासी आसानी से देश सकेंगे, ये सुबह के 2 बजे से 3 बजे के बीच चरम पर होगी और 100 से अधिक उल्काएं धरती की ओर आएंगी।

जेमिनिड मेटियोर शॉवर एस्टेरॉयड 3200 फेथॉन के पीछे छोड़े गए धूल भरे मलबे का के कारण होता है।

जेमिनिड्स शावर (Geminid Meteor Shower) क्या हैं?

जब पृथ्वी उल्कापिंड 3200 फेटन द्वारा पीछे छोड़े गए धूल भरे रास्ते से गुजरती है तब उल्कापिंडों के हिस्से हमारे ग्रह के ऊपरी वायुमंडल में जल जाते हैं और हमें जेमिनिड्स शावर के रूप में दिखाई देते हैं।

जेमिनीड्स 78,000 मील प्रति घंटे (35 किमी/सेकंड) की यात्रा करते हैं, यानी की इसकी गति चीते से लगभग 1000 गुना तेज है।

एक घंटे में 100-150 उल्काएं गुजरेंगी, अगर आप बेंगलुरू के पास हेसरघट्टा, बन्नेरघट्टा, देवनारायणदुर्गा और कोलार जैसे क्षेत्रों में चले जाते हैं, तो उल्कापिंडों की बारिश का अच्छा दृश्य देख सकते है।

कैसे देख सकेंगे ये नजारा?

यहां पहुंचने के बाद ऐसी जगह खोजें जहां कोई इमारत न हो। साथ ही, शॉवर से 30 मिनट पहले वहां पहुंचना होगा ताकि आंखें अंधेरे के अनुकूल हो जाएं।

इसे देखने के लिए आपको किसी उपकरण की जरूरत नहीं होगी, आप आसानी से अपनी आंखो से इसे देख सकेंगे।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे !