लहसुन में सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है जो बालों के झडऩे को रोकता है ,दूसरी ओर शहद स्कैल्प में नमी को लॉक करती है.
लहसुन की दो कलियां लें, उन्हें कुचलें और इन्हें 2 टेबलस्पून शहद के साथ मिलाएं. इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और धोने से पहले 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें.
लहसुन और प्याज सदियों पुराना नुस्खा है जो आपके बालों की अधिकांश समस्याओं को हल कर सकता है.
इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको चाहिए 2 प्याज और 2-3 लहसुन. इन दोनों को ब्लेंड करें और इसके रस को छान लें.
इस रस को कुछ मिनट के लिए अपने स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें. फिर इसे लगभग 15-20 मिनट तक लगा कर छोड़ दें. बाद में इसे एक प्राकृतिक शैंपू से धो लें.
नारियल के तेल में कई विटामिन होते हैं, दूसरी ओर लहसुन रूसी को कम करने में मदद करता है
5-6 लहसुन लें, उन्हें छीलें और फिर कुचल लें. इसमें 1 टेबलस्पून नारियल का तेल डालें और इसे अच्छे से मिलाएं.
इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए गर्म करें और फिर इसे लगभग आधे घंटे के लिए अपने सिर पर लगा कर मालिश करें. बाद में इसे एक प्राकृतिक शैंपू से धो लें.