गर्दन के कालेपन से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय!

गर्दन का कालापन कई बार आपके चेहरे की सुंदरता को खराब कर देता है।

अगर आपको अपनी गर्दन के कालेपन को दूर करना है तो हम आपको प्राकृतिक उत्पादों की मदद से बने कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।

केले का पैक

केले को 2 चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं। इसको गर्दन पर फैला कर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें और सादे पानी से धो लें।

सनस्क्रीन

जब आप घर से निकलें तो सनस्क्रीन से अपने आप को सुरक्षित करें। बहुत से लोग सिर्फ़ चेहरे पर सनस्क्रीन लगाते हैं।

कच्चा दूध

एक कप कच्चा दूध लें, इसमें रुई का टुकड़ा डुबोएं तथा अपनी गर्दन के उस भाग पर लगाएं, जहाँ आपको काली त्वचा दिख रही हो।

टमाटर

टमाटर का एक भाग काटें और इसके रसभरे भाग को अपनी गर्दन के उस हिस्से पर रगड़ें, जिस जगह पर कालापन पड़ गया है। इसका प्रयोग करने के 20 मिनट बाद इसे सादे पानी से धो लें।

शहद

दो चम्मच नींबू के रस को शहद में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे लगभग आधे घंटे गर्दन पर लगा रहने दें। धोते समय गर्दन की मसाज करें।

खीरा

खीरे को कद्दूकस करके उसमें गुलाब जल मिलाकर मिश्रण बनाएं और इसे 10 मिनट गर्दन पर लगा छोड़ दें। इसे पानी से साफ करने से पहले अच्छी तरह मसाज करें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!