ठंड में लोग बड़े चाव से तिलकुट, गजक और रेवड़ी खाते हैं। स्वाद के लिए खाई जाने वाली गजक आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
तो चलिए जानते हैं, सर्दियों में गजक खाने के फायदों के बारे में-
इसे खाने से न सिर्फ आप अंदर से गर्म रहते हैं, बल्कि इसमें मौजूद तिल और गुड़ आपकी एनर्जी बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
गजक खाने से आपके दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। गजक में मौजूद कैल्शियम की प्रचुर मात्रा हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होती है।
सर्दियों में इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर की भारी मात्रा आपको कब्ज और गैस जैसी पेट की परेशानी से भी राहत दिलाती है।
इसमें मौजूद तिल में पर्याप्त मात्रा में सिसामोलिन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
गजक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, जिंक और सेलेनियम स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही फाइन लाइंस भी कम करता है।