Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

साल 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ के 22 साल बाद  इसकी सीक्वल ‘गदर 2’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ओपनिंग डे से ही शानदार कलेक्शन कर रही है और हर दिन इसकी कमाई में इजाफा देखा गया है.

शनिवार के बाद तीसरे दिन य़ानी रविवार को ‘गदर 2’ के कलेक्शन में 18% का उछाल आया.

गदर 2’ का पहले दिन का कलेक्शन- 40.10 करोड़ रुपये ‘गदर 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन- 43.08 करोड़ रुपये ‘गदर 2’ ने तीसरे दिन  51.70 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ, इस आइकॉनिक फिल्म का तीन दिन का कुल कलेक्शन अब 134.88 करोड़ रुपये हो गया है

‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन गई है और ये जबरदस्त कलेक्शन कर रही है.

यहां तक कि इसने अपने तीसरे दिन इसने ‘पठान’ और ‘बाहुबली’ जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.