हेयर फॉल से पाएं छुटकारा लगाएं ये फ्रूट मास्क

अमरूद और हनी का मास्क

सबसे पहले अमरूद को काट लें और इसे मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं, करीब 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

पपीता और करी पत्ता

करी पत्तियां लें और इसे ब्लेंड कर लें। अब इसमें आधा पका पपीता मैश कर के डालें। मिक्स कर लें और एक बड़ा चम्मच ताजा दही मिलाएं। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद शैंपू से धो लें।

तरबूज और जैतून का तेल

इससे हेयर मास्क बनाने के लिए तरबूज के रस में जैतून का तेल मिक्स करें और इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगाएं, इसके बाद धो लें।