केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज शुक्रवार को विदेश व्यापार नीति 2023 को लागू कर दिया।
इस दौरान सरकार ने बताया है कि जीडीपी की ग्रोथ सात फीसदी रहने वाली है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष 760 से 770 बिलियन डॉलर तक का निर्यात हो सकता है।
पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 में 25 बिलियन डॉलर का निर्यात हुआ।
सरकार का उद्देश्य ये भी है कि साल 2030 तक निर्यात का ये आंकड़ा दो ट्रिलियन डॉलर से अधिक किया जाए।
नई विदेश व्यापार नीति को इंसेंटिव रिजीम से रिमीशन रिजीम की तरफ ले कर जाने का प्रयास किया गया है।
जिसमें लघु और कुटीर एवं मध्यम उपक्रम के लिए आवेदन शुल्क को 50-60 प्रतिशत कम किया गया है।
नई विदेश व्यापार नीति में 39 Towns of Export Excellence (TEE) में चार नए शहरों को जोड़ा गया है।
इसमें फरीदाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी शामिल है।