मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर, गौतम अदाणी 24 वें नंबर पर

फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची 2023 में मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। जबकि अदाणी 24 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Brush Stroke

इससे पहले 24 जनवरी 2023 की सूची में 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अदाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे।

Brush Stroke

रिलायंस के मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं।

Brush Stroke

गौतम अदाणी 47.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Brush Stroke

इस बार खास बात यह है कि अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी।

Brush Stroke

हालांकि, संख्या बढ़ने के बावजूद इन अमीरों की संपत्ति 10 फीसदी घटकर 675 अरब डॉलर रह गई है।

Brush Stroke

फोर्ब्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) पिछले साल 100 अरब डॉलर से अधिक की आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई। उसका कारोबार तेल, दूरसंचार से लेकर खुदरा क्षेत्र तक फैला है।

Brush Stroke

अरनॉल्ट दुनिया में सबसे धनवान

फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Brush Stroke

एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।

Brush Stroke

बिल गेट्स 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं। माइकल ब्लूमबर्ग सातवें, कार्लसन स्लिम हेलु आठवें, मुकेश अंबानी 9वें और स्टीव बालमर 10वें स्थान पर हैं।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!