आहार शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जानिए मानसिक स्वास्थ्य के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज मस्तिष्क को ट्रिप्टोफैन अवशोषित करने में मदद करता है। अवसाद और चिंता को कम करने में भी साबुत अनाज को फायदेमंद माना जाता है।
पालक
इसके सेवन से मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड मिलता है, जो अवसाद के खतरे को कम करता है।
सूखा मेवा
सूखे मेवों को ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। यह अवसाद से लड़ने में मदद करता है।