फिटकरी का यह गुण है कि वह त्वचा में कसाव लाती है, साथ ही रूखी, बेजान और लटकी त्वचा को ठीक करने का कार्य करती है।
फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से दांतों पर जमा प्लाक मिट जाता है। साथ ही यह लार में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भी खत्म करती है।
जुओं की समस्या के लिए फिटकरी का पेस्ट बनाकर उसे स्काल्प पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से बालों से जुओं का नामो- निशान मिट जाता है।
फिटकरी के उपयोग से आसानी से तन की दुर्गंध को मिटाया जा सकता है। फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।