दलाई हिल्स को बुद्धा टेंपल के नाम से भी जाना जाता है, ये मसूरी के हैपी वैली के पास है। आपको यहां जाने के लिए लगभग एक किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी होगी।
कैंपटी फॉल मसूरी का मशहूर झरना है, ये अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये हैप्पी वैली से लगभग 13-14 किलोमीटर की दूरी पर है।
धनोल्टी मसूरी से लगभग 55-60 किलोमीटर की दूरी पर है। धनोल्टी एडवेंचर एक्टिविटी और स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। आप यहां इसका मजा भी ले सकते है।
मसूरी का सुरकंडा देवी मंदिर धनोल्टी जाने के रास्ते में ही आता है, ये मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। आपको दो से तीन किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ेगी।