गुजरात के प्राकृतिक नजारे और खूबसूरती लोगों का दिल जीत लेती है
आइये जानते हैं गुजरात की ऐसी ही जगहों के बारे में
अगर एशियाटिक शेर देखना चाहते हैं तो गुजरात के गिर नैशनल पार्क पहुंचिए. गिर जंगल एशियाटिक शेरों का दुनिया में एकमात्र आशियाना है.
पावागढ़ की पहाड़ियां खासतौर पर एक पुराने मंदिर के लिए प्रसिद्ध है. इस कालिका मंदिर की काफी मान्यता है.
जामनगर में 42 आइलैंड्स हैं लेकिन पर्यटकों को सिर्फ पिरोटन में जाने की अनुमति है. बाकी वर्जिन आइलैंड्स हैं जो लोगों के लिए नहीं खुले हैं.
बड़ौदा म्यूजियम और आर्ट गैलरीज सयाजी बाग में है. इसमें आपको भारत, चीन, तिब्बत, जापान यूरोप और इजिप्ट की कई हैरतंगेज चीजें दिखाई देंगी.
इसे अडालज की बावड़ी भी कहते हैं. यह गुजराती आर्किटेक्चर का उम्दा उदाहरण है. यह अडालज गांव में एक सीढ़ीदार कुआं है.