बॉलीवुड के ऐसी कई गाने हैं जिनको सुने बिना होली का त्योहार पूरा नहीं होता
आज हम आपको ऐसे गानों के बारे में बतानें जा रहे है, जो इस होली आपकी पार्टी का महौल बना देंगे.
‘आज न छोड़ेंगे… हम तेरी चोली, खेलेंगे हम होली’ फिल्म ‘कटी पतंग’ (1970) से इस सदाबहार गीत की बात ही अलग है।
‘शोले’ (1975) फिल्म का गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं…’ सुनकर सभी होली की मस्ती में डूब जाते हैं.
1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ का यह गीत ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे..’ मस्ती को सलीके से बयां करता है.
साल 2005 में आई फिल्म ‘वक्त- द रेस अगेंस्ड टाइम’ में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा़ पर फिल्माया गया गीत ‘डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली..’ का गीत काफी पसंद किया जाता है।
2013 में रिलीज हुई ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म का ये गाना लोगों की जुबान पर होली के मौके पर जरूर आता है.
इसके अलावा और भी कई फेमस गाने है जिसके बिना होली अधूरी है।