चलिए, जानते हैं गर्मी में ड्राई स्किन पर कौन-से फेस पैक लगाने चाहिए।
केले का फेस पैक
आप एक केले को अच्छी तरह से मैश करें और इसमें शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 30 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।
शहद फेस पैक
आप 2 चम्मच शहद लें। इसमें 3 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा फेस पैक
आप 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें चुटकी भर हल्दी और चंदन पाउडर मिलाएं। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
गुलाब फेस पैक
आप गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक या गुलाब जल लगा सकते हैं। गुलाब जल चेहरे को मुलायम और चमकदार बनाता है।
पपीता फेस पैक
आप एक कटोरी पपीते का गूदा लें। इसमें 2 चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।