एक लाल सूखी मिर्च लेकर बच्चे के सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर आग में जला देना चाहिए. जब तक मिर्च जल न जाए तब तक पीछे मुड़कर न देखें.
लहसुन, राई, नमक, प्याज के छिलके और थोड़ी सी सूखी लाल मिर्च लें. जिस को नजर लगी है, ये सारी चीजें उस बच्चे के सिर से सात बार उतारकर आग में डाल दें. अगर इनके जलने पर बदबू न आए तो समझ लीजिए नजर लगी है.
विकास रुक गया है तो फिटकरी और सरसों के दाने से बच्चे की नजर उतारें. इन दोनों चीजों को बच्चे पर से सात बार वारकर चूल्हे में डाल दें, इससे बच्चे से बुरी नजर उतर जाएगी.
अगर आपको खुद पर किसी की बुरी नजर लगने की आशंका है तो हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना शुरु कर दें.
घर को नजरदोष से बचाने के लिए घर में कूड़ा-कबाड़ ना जमा होने दें. पूजा स्थान पर हर शाम को दीपक जरूर जलाएं.
नौकरी में बार-बार समस्या आ रही है तो बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में एक लोहे का छल्ला धारण करें. बुरी नजर से बचने के लिए चन्दन की सुगंध का प्रयोग करें.