वे एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.
गुरुग्राम के रहने वाले एल्विश यादव ने यूट्यूब से अपनी जर्नी शुरू की थी और देखते ही देखते वे सोशल मीडिया के स्टार बन गए.
यूट्यूब पर एल्विश के 3 अलग-अलग चैनल्स है जिन पर फॉलोअर्स की संख्या मिलियन्स में है.
बता दें कि एल्विश के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
एल्विश का एक एनजीओ और क्लोदिंग ब्रांड भी है.
वे इस शो को जीतने के बाद 25 लाख रुपये की प्राइज मनी और बिग बॉस ट्रॉफी अपने घर ले गए हैं.