Elon Musk लॉन्च करेंगे एआई चैटबॉट TruthGPT!

एलन मस्क अपने यूजर्स को लुभाने के लिए खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल पेश करने जा रहे हैं।

मस्क ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का नाम भी बताया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एक इंटरव्यू में ट्विटर के सीईओ ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

एलन मस्क ने इंटरव्यू में कहा कि वे गूगल और माइक्रोसॉफ्ट से अलग अपना एक एआई मॉडल पेश करेंगे।

मस्क ने कहा कि वे बहुत जल्द TruthGPT को लॉन्च करेंगे।

उन्होंने कहा कि गूगल के को फाउंडर Larry Page ने एआई सुरक्षा को हल्के में लिया।

हालांकि, TruthGPT सच पर आधारित होगा और यह सुरक्षा के मध्यनजर भी बेहतर काम करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एलन मस्क ने बीते महीने ही X.AI Corp नाम के एक फर्म को Nevada में रजिस्टर्ड करवाया था।

इस फर्म के निदेशक के रूप में एलन मस्क का नाम लिस्ट किया गया है, जबकि Jared Birchall को सचिव पद दिया गया है।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!