Dunki में शाहरुख खान के अलावा ये बड़े स्टार भी आएंगे नजर

शाहरुख खान इस साल अपनी दो फिल्में जवान और डंकी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं

जवान के वीएफएक्स का काम अपनी आखिरी दौर में है, जबकि डंकी की शूटिंग चल रही है.

इस बीच शाहरुख खान की फिल्म डंकी की स्टार कास्ट का खुलासा हो गया है.

रेडिट पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है.

शाहरुख खान के अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह, दीया मिर्जा और विक्की कौशल नजर आ रहे हैं.

इस तस्वीर के जरिए दावा किया गया है कि यह डंकी की पूरी स्टार कास्ट है.

हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर डंकी की स्टार कास्ट का पूरा खुलासा नहीं हुआ है.

आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.