'दृश्यम' 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कहर ढहा रही है, साथ ही वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म अपना जादू बिखेरने में कामयाब हुई है।
महज पांच दिनों में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए लगभग 103 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।
ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में एंट्री करने की पूरी तैयारी कर चुकी है।
इस फिल्म ने महज सात दिनों के अन्दर ही दुनियाभर में 135 करोड़ के आसपास बिजनेस कर लिया है।
ये कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि 'दृश्यम 2' बॉक्स वीकेंड तक ही बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार करके 200 करोड़ में शामिल होने की तैयारी में लग जाएगी।
मेकर्स ने फिल्म की सफलता को देखते हुए ये घोषणा की थी कि दृश्यम 2 के बाद अब वह दृश्यम 3 को बनने की प्लानिंग कर रहे हैं।
साथ ही, मलयालम और हिंदी दोनों ही भाषाओं में दृश्यम 3 को एक ही दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।