इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर जमी बैठी 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा.
‘ड्रीम गर्ल 2’ का ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा और इसने 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन भी कर लिया.
शुक्रवार को ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 10. 69 करोड़ का कलेक्शन किया था शनिवार को फिल्म की कमाई में 31.15 फीसदी की तेजी आई और इसने 14.02 का कलेक्शन किया रविवार को ‘ड्रीम गर्ल 2’ के कलेक्शन में 14.12 फीसदी का इजाफा देखा गया और इसकी कमाई 16 करोड़ रही. वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के चौथे दिन यानी मडे की कमाई के अनुमानित आंकड़े भी आ गए हैं.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबकि ‘ड्रीम गर्ल 2’ रिलीज के चौथे दिन 5 करोड़ रुपयों की कमाई कर सकती है इसके बाद ‘ड्रीम गर्ल 2’ की चार दिनों की कुल कमाई 45.71 करोड़ रुपये हो जाएगी. ये फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल होन से चंद कदम ही दूर रह गई है.