अगर आपके चेहरे पर उम्र बढ़ने के साथ ढीलापन और झुर्रियां पड़ रही हैं तो अपके लिए यह फल किसी अमृत से कम नहीं है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं ड्रैगन फ्रूट की। बाजार में यह आपको आसानी से मिल जाएगा।
बता दे, ड्रैगन फ्रूट में पानी की मात्रा अधिक होती है ये त्वचा को हाइड्रेट करता है।
ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ यह उसे हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखता है।
दही और ड्रैगन फ्रूट
ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं। साथ ही यह एंटी एजिंग भी होता है। आप घर पर ही इससे फेसपैक तैयार कर सकती हैं।
1/2 ड्रैगन फ्रूट और 1 बड़ा चम्मच दही ले। फिर ड्रैगन फ्रूट का पल्प निकालें और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट में दही मिलाएं अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगाएं और फिर चेहरे को साफ कर लें।
विटामिन ई और ड्रैगन फ्रूट
ड्रैग्न फ्रूट आपकी त्वचा में कसाव लाता है और पिंपल नहीं होने देता। इतना ही नहीं इस फल के इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
1/4 ड्रैगन फ्रूट और 1 विटामिन ई कैप्सूल ले। फिर ड्रैगन फ्रूट का पल्प निकालना है और फिर उसमें विटामिन ई के कैप्सूल का तेल डाल कर मिला ले। 30 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और बाद में चेहरे को साफ कर लें।