Dhanteras 2022: सोना-चांदी नहीं, धनतेरस पर लाएं ये चीजें !

धनतेरस का त्योहार 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा, लोग इस दिन सोने-चांदी के सामान की खरीदारी करते है। लेकिन धनतेरस के दिन सोना चांदी या बर्तनों के अलावा भी कुछ विशेष चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं

धार्मिक मान्यता के अनुसार दीपवाली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

श्रीयंत्र

झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। लेकिन झाड़ू खरीदते समय या ध्यान रखें कि फूल झाड़ू न लें बल्कि सींक वाली झाड़ू होनी चाहिए।

झाड़ू

मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर में मिट्टी के दीये लाने से सुख समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मिट्टी के दीये

दीवाली की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को धनिया के बीज अर्पित करने के बाद उसे अपनी तिजोरी में रखने से घर में धन धान्य का भंडार रहेगा।

धनिए के बीज

धनतेरस के दिन 11 गोमती चक्र खरीद कर पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख सकते हैं।

गोमती चक्र

हमे फॉलो करे !