ग्रैंड वेनिस माॅल नोएडा में है, ये मॉल बिलकुल यूरोप के वेनिस शहर के जैसा है। यहां आप गोंडोला राइड और बोट राइड का मजा उठा सकते है।
वेस्ट टू वंडर पार्क में दुनिया के सारे अजूबों के रेपलिका बनी हुई है, यहां बेकार सामग्री से ताजमहल, पिरामिड, कोलोसियम, ब्राजील का रियो रिडीमर, पीसा टावर, एफिल टावर बनाएं गए है।
लोटस टेंपल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित ओपेरा हाउस से काफी मिलता है, ये भी बिकुल विदेशी नजारों जैसा मजा देता है।
चंपा स्ट्रीट साउथ दिल्ली के साकेत में है, ये जगह बिलकुल पेरिस की तरह लगती है। पैरिसियन डिजाइन में बनी चंपा स्ट्रीट में आपको खूबसूरत कैफे मिल जाएंगे।