ब्रेकफास्ट में दीपिका दो अंडे के साथ लो-फैट दूध या कोई भी साउथ इंडियन डिश जैसे उपमा, इडली या डोसा खाना पसंद करती हैं.
लंच से पहले वह एक कटोरी फ्रूट्स खाती है, फिर लंच में 2 चपाती, मछली और ताजी सब्जियां लेती है.
वह शाम के समय स्नैक्स के रूप में नट्स और फिल्टर कॉफी लेती हैं और डिनर में चपाती, सब्जियां और सलाद खाती है.
इसके अलावा, बीच-बीच में दीपिका हर दो घंटे के बाद नेचुरल फ्रेश जूस, नारियल पानी, या स्मूदी पीना सुनिश्चित करती हैं.
दीपिका अपने शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोजाना कसरत करती हैं.
दीपिका अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करती हैं और रोजाना सुबह-शाम आधे घंटे की वॉक करती हैं.