अगर आप लंच या डिनर में दाल के स्वाद को बदलना चाहते है तो एक बार ट्री करे दाल मखनी , ये काफी लजीज रेसिपी है।
1/4 कप राजमा, एक कप साबुत उड़द दाल, 4-5 टमाटर, प्याज, बारीक कटा लहसुन और अदरक, जीरा और धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, नमक, 2 चम्मच क्रीम, घी, तेल, माखन , हरा धनिया।
पहले आप राजमा, उड़द दाल को रात भर भिगोकर रख दें, फिर कुकर में दाल, राजमा, हल्दी, नमक और दो कप पानी मिलाकर उबले और 3 – 4 सीटी तक पका लें। जब पक जाए तब उसे मथनी से फेंट लें और दाल का तड़का तैयार करें।
दाल का तड़का के लिए आप पैन में दो चम्मच तेल गर्म कर उसमे कटा प्याज डालकर भून लें, फिर बारीक कटा अदरक, लहसुन, पीसा टमाटर, नमक, लाल मिर्च डालें। थोड़ा भुने के बाद धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालकर मिला लें।
बस अब जो मथनी से उबली हुई दाल फेटी थी उसे तड़के में डालकर अच्छे से मिला लें और आंच पर पकाएं। ध्यान दे अगर दाल गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा पानी मिला ले।
जब दाल पक जाए तो दूसरा तड़का ऊपर से लागए , दूसरे तड़के के लिए आप पैन में मक्खन गर्म कर आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हरी कटी मिर्च और धनिया के पत्ते डालकर लगा सकते है। बस तैयार है दाल मखनी, आप इसे क्रीम और हरा धनिया से गार्निश कर सर्वे करे।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!