भिंडी की सब्जी ज्यादातर सभी को पसंद होती है, तो क्यों न आप आज अपने डिनर में दही वाली भिंडी की सब्जी बनाएं।
250 ग्राम भिंडी, 1 प्याज, 2 टमाटर, अदरक – लहसुन पेस्ट , 2 हरी मिर्ची, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, हींग, जीरा, गरम मसाला, एक कप दही, नमक स्वादानुसार, 3 – 4 चम्मच तेल, थोड़ा पानी।
पहले भिंडी को धोकर अच्छी तरीके से सुखा लें और लंबे टुकड़े काटकर रख लें। अब पैन को गैस पर रख तेल गर्म करें, फिर इसमें कटी हुई भिंडियों को डालकर मध्यम आंच पर 5 – 7 मिनट के लिए पकाएं और बाहर निकालकर रख लें।
इसके बाद दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म करें और जीरा चटकाएं, साथ में हींग और बारीक कटा प्याज डालकर चलाएं। जब प्याज हल्के गुलाबी रंग का हो जाए तब उसमे हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। थोड़ी देर में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
अब इन सारे मसालों को भूनने के साथ ही थोड़ा सा पानी डालें। मसालों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे फेंटी हुई दही डालें। ध्यान दे जब आप दही डाल रहे हो तो गैस की आंच को बंद कर दें।
अब दही वाले मसाले में नमक स्वादानुसार डालें और चलाएं और साथ ही पकी भिंडी को भी डाल दें। थोड़ा रुक कर इसमे कसूरी मेथी को हाथों पर रगड़कर मिला दें। 1 मिनट तक पकाने के बाद तैयार हो जाएगी अपनी स्वादिष्ट दही वाली भिंडी की सब्जी।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!