दांतों का पीलापन हमारी मुस्कुराहट को खराब करता है, इसकी वजह से लोग किसी के सामने खुलकर हंस नहीं पाते हैं।
दांत और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित रुप से देखभाल और सफाई बहुत जरुरी होती है।
दांतों में पीलेपन की समस्या गलत खान-पान की वजह से भी होने लगती है।
इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी अपना सकते हैं।
सरसों का तेल इसमें कारगर होता है। इसके उपयोग से आपके दांतों की सफाई होती है
सरसों के तेल के साथ हल्दी मिलाकर इसका उपयोग आप दांत साफ करने के लिए कर सकते हैं। इसका नियमित रुप से उपयोग करने पर कुछ दिनों में आपके दांतों का पीलापन कम होने लगेगा।
आधा चम्मच सरसों में चुटकीभर नमक मिलाकर पेस्ट की तरह बना लें और उस पेस्ट से अपने दातों को साफ करें।
सिर्फ सरसों का तेल दांतों और मसूड़ों की समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है। आप सिर्फ सरसों के तेल से भी अपने दांतों और मसूड़ों की मसाज कर सकते हैं।