घर में इस तरह से बनाएं करी मसाला पेस्ट!

फटाफट खाना बनाने के लिए अगर आप भी मसाले के पेस्ट लाकर रखती हैं।

तो अब घर पर ही ऐसा मसाला बनाकर तैयार करें जो एक महीना तक स्टोर किया जा सकता है।

रेसिपी

एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल डालकर उसमे सूखे लाल मिर्च, लहसुन, अदरक डालकर इसे भूनें। जिससे कि ये अच्छे से भुन जाए। अब इस भुन चुके अदरक-लहसुन के पेस्ट में प्याज, टमाटर मिलाएं।

अब इन सबको मुलायम होने तक भूनें। आप चाहें तो इसे ढंक भी सकती हैं। जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें। एक बार ठंडा हो जाने दें।

इसके बाद इन सारे मसालों को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अब एक दूसरे पैन में चार बड़े चम्मच तेल लें। तेल की मात्रा ज्यादा रखें क्योंकि हमें इसे लंबे समय तक रखना है। अब इसमे मसाले को भूनें।

अब इसमें सूखे मसाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर भूनें। ध्यान रहे कि इसमे नमक नहीं डालना है। नमक का इस्तेमाल सब्जी बनाते समय ही करें। गैस बंद कर इस मसाले को ठंडा होने के लिए रख दें।

फिर किसी एयरटाइट जार में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। जब भी सब्जी बनानी हो तो बस इसे थोड़ा सा डालकर किसी भी सब्जी का स्वाद बढा़ लें।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!