आइए जानते है कि रवा उपमा से बिल्कुल अलग मकई के दानों से बने इस उपमा के विधि के बारे में।
उपमा बनाने के लिए एक कप स्वीट कॉर्न तो फूड प्रोसेसर में डालकर दरदरा पीस लें। यदि घर पर फूड प्रोसेसर नहीं है तो मिक्सर में भी हल्का सा ग्राइंड करें ताकि सभी बारीक टुकड़ों में कट जाएं। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा और हींग डालकर चटकने दें।
अब इसमें ट्रांस्पेरेंट होने तक प्याज डालकर भून लें। जब प्याज भून जाए तो उसमें हल्दी, मिर्च, नमक और कटे हुए मकई के दाने डालें और पकने दें। अब दूसरे पैन में मकई को डालकर अच्छे से भून लें और छिलका निकाल लें और दरदरा पीस लें।
पिसे हुए मूंगफली को कॉर्न के साथ ऐड करें और धनिया पत्ते को काटकर मिला लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके उसमें नींबू के रस डालते हुए सर्व करें।