भारत की इन जगहों पर गर्मियों में भी रहती है ठंड!

भारत की इन जगहों में ठंडा मौसम ही नहीं मिलेगा, बल्कि खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में पूरे साल हल्की ठंड रहती है। यहां का मौसम आपको गर्मी महसूस नहीं होने देगा।

सोनमर्ग, कश्मीर

कश्मीर के सोनमर्ग में मौसम सामान्य रहता है, सर्दियों में जमी बर्फ की चादर पिघलने से ठंड महसूस होती रहती है।

लद्दाख

हिमाचल में बसे लद्दाख में हमेशा मौसम ठंडा रहता है। यहां के नजारे भी यात्रियों को प्रभावित करते हैं।

लाचुन गांव, सिक्किम

गर्मी में घूमने के लिए सिक्किम में लाचुन गांव बेहतर विकल्प है। लाचुन गांव ठंडे मौसम और खूबसूरत नजारों के लिए प्रसिद्ध है।

सेला पास, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश के सेला पास में पूरे साल बर्फ की पतली चादर बनी रहती है। गर्मियों में यहां जाना मजेदार हो सकता है।

भारत के 6 आध्यात्मिक स्थान, मिलेंगी मन की शांति