कामर्शियल गैस सिलेंडर पर 91 रुपए घटा दिए गए हैं।
सूत्रों की मानें तो कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि कहीं कहीं ये कटौती 50 रुपए की गई है।
कटौती के बाद यह सिलेंडर 2028 रुपये में मिलेगा।
सूत्रों की मानें तो पेट्रोलियम और तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को तत्काल प्रभाव से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2,028 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।