- Clover Organic ने सच्चे स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती की एक शाम में किसानों को जैविक खेती करने के लिये किया प्रेरित - 45,000 से अधिक किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित करना है क्लोवर ऑर्गेनिक का लक्ष्य
Clover Organic द्वारा आयोजित ‘वेलनेस्ट’ कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती के लिये प्रेरित किया गया
रज्ज़माताज़ कैफे में आयोजित ‘सच्चे स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती की एक शाम’ में काफी संख्या में आये किसानों ने जैविक खेती करने के लाभों की जानकारी प्राप्त की।
Clover Organic के सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने किसानों को उनके उत्पादों की बिक्री के लिये ‘वेलनेस्ट’ का उपयोग कर आय में वृद्धि करने को प्रेरित किया।
वही Clover Organic की निदेशक श्रीमती पिंकी अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक आधार पर आयोजित कार्यक्रम का लक्ष्य 45,000 से अधिक किसानों को उनकी उपज और बिक्री के लिये उचित सलाह देना है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुक्ता पाटिल (पोषण विशेषज्ञ) ने किसानों को पोषण युक्त उत्पाद पैदा करने की दिशा में ध्यान केंद्रित करने को कहा।
कार्यक्रम में आये न्यूट्रिशियन ने किसानों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
किसान दीपक उपाध्याय और आशीष व्यास ने किसानों को अपने अनुभव बताते हुए ‘वेलनेस्ट’ के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि करने के उपाय बताये।
कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल लगाये गये, जैसे की जैविक उत्पाद जायस मोमबत्तियाँ, पाइन निडिल डेकोरेशन के सामान, हस्तनिर्मित आचार आदि।