त्वचा और बालों के लिए करे चुकंदर का इस्तेमाल!!

चुकंदर में विटामिन-सी, मैंगानीज़, पोटैशियम और आयरन होते है, इसीलिए आपको इसे अपनी डाइट में शामिल ज़रूर करना चाहिए।

ऐसा करने से आपको सेहत और त्वचा की कई दिक्कतों से रहत मिलेगी।

बालों के झड़ने से परेशान हैं तो बालों को धोते समय चुकंदर के रस को गर्म कर जड़ों तक लगाएं।

बालों में रूसी है तो चुकंदर के जूस में थोड़ा विनेगर या नीम का पानी मिलाकर बालों पर लगा ले।  इसको लगाने के बाद आप शैम्पू से बालों को धो लें।

अगर आपको गुलाबी गाल पसंद है तो चुकंदर को  ग्रेट कर लें और चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 15 मिनट रुके फिर धो लें। ये काम आपको रोज़ाना करना है।

झुर्रियों से परेशान है तो आप चुकंदर के रस में शहद और दूध को मिलकर लगा सकते है, ये काम आपको हफ्ते में दो से तीन बार करना है।

एक्ने और पिंपल्स काफी दिक्कत करते है ऐसे में आप चुकंदर और टमाटर का आधा-आधा रस मिलकर चेहरे पर लगा लें। सुख जाए तो धो ले।

होठों का रंग गुलाबी सभी की चाहत होती है, आप इसके लिए होठों पर चुकंदर का रस रोज़ाना लगाए। इसके अलावा, चुकंदर के रस में चीनी मिलाकर हो होठों को स्क्रब करे।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!