घर पर तैयार करे चॉकलेट बर्फी!

अगर बच्चों को हर बार चॉकलेट खाने से मना करना नहीं पसंद तो उनके लिए घर में बनाएं चॉकलेट बर्फी।

इसे बनाना बेहद आसान है। साथ ही ये काफी स्वादिष्ट भी है।

चॉकलेट बर्फी बनाने की सामग्री

होल व्हीट ग्रेन बिस्कुट 12, सौ ग्राम काजू, एक कप गाढा दूध, तीन चम्मच कोको पाउडर

चॉकलेट बर्फी बनाने की विधि

सबसे पहले होल व्हीट ग्रेन बिस्कुट को लेकर उसे ग्राइंडर में पीस कर बारीक कर लें। अब इसे अलग रख दें। अब इस बिस्कुट के पाउडर में कोको पाउडर मिला लें। फिर धीरे-धीरे कंडेस्ड मिल्क मिलाएं और चम्मच से चलाते रहें।

जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसे आटे की तरह गूंथ लें। अब चौके पर या कटिंग बोर्ड पर बटर या देसी घी लगाकर चिकना कर लें। जिससे कि मिठाई का मिक्सचर चिपके नहीं।

अब एक बेलन की सहायता से गुथे हुए बर्फी के आटे को बेलकर फैला लें। ध्यान रहे कि इसकी मोटाई ज्यादा कम ना हो। किसी भी आम बर्फी जितना ही इसे भी मोटा रखना है।

अब चाकू या कुकी कटर की सहायता से इसे मनचाहे आकार में काट लें। अब इन बर्फी को काजु के टुकड़ों से सजाएं। तैयार है आपकी फटाफट चॉकलेट की मिठाई।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!