यहां भारत-चीन बॉर्डर पर एक छोटा सा गांव है छितकुल (chitkul).
पिछले कुछ समय से छितकुल टूरिस्ट के बीच काफी प्रसिद्ध हो गया है.
अगर आप भी यहाँ जाना चाहते हैं तो जान लें इसके बारे में कुछ बातें.
ये गांव शहर की भीड़-भाड़ से दूर हिमालय की गोद में बसा हुआ है और बिलकुल भारत के स्विट्जरलैंड की तरह है.
यहां जाने पर ऐसा लगता है जैसे आप किसी पेंटिंग का हिस्सा बन गए हों.
यहां आलू की खेती होती है और यहां के आलू काफी महंगे भी होते हैं.
अगर आपको ट्रेकिंग का शौख है और सबसे खूबसूरत वादियों में ट्रेकिंग करना चाहते हैं तो ये गांव बिलकुल सही है.
भले ही आप गर्मी में जा रहे हों लेकिन फिर भी छितकुल जाने से पहले ध्यान रखें कि कम से कम एक मोटा जैकेट लेकर ही जाएं.
और अगर सर्दी की शुरुआत में जा रही हैं तो अपने साथ बहुत सारे मोटे कपड़े लेकर जाएं. ये इलाका पूरी तरह से बर्फ से ढंक जाता है.