चिली पनीर सभी की पसंदीदा डिश में से एक है, क्योंकि इसे बनाना आसान है और ये काफी टेस्टी भी लगाती है।
इसीलिए आज हम आपको चिली पनीर बनाने का आसान तरीका बताएंगे।
पनीर, तेल , मैदा, क़ॉर्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च बारीक कटी हुई और साथ में लहसुन, अदरक बारीक काट लें। इसके अलावा, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, सोया सॉय, रेड चिली सॉस, व्हाइट विनेगरार और सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काट ले।
पहले आप पनीर को टुकड़ों में काट कर रख लें, अब मैदा और कॉर्नफ्लोर का गाढ़ा घोल बना लें और साथ में स्वाद के लिए नमक डाल दें। फिर कड़ाही में तेल गर्म करें और पनीर को मैदे के घोल में डुबोकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक रुके फिर निकाल लें।
अतिरिक्त तेल सोखने के लिए आप किचेन टॉवेल का इस्तेमाल कर सकते है। जब ये हो जाए तब आप बचे तेल को निकालकर अलग कर लें और सिर्फ दो से तीन चम्मच तेल को रखें और इसे गर्म करके अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालकर भूनें।
फिर कटी हुई प्याज डालकर फ्राई करें और साथ में शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं। अच्छे से पक जाएं तो सोया सॉस. व्हाइट विनेगर, चिली स़ॉस, रेड चिली सॉस और केचप डालर मिक्स कर ले और साथ में पनीर भी डाल दे। बस गर्मागर्म सर्व करें, आप इसे नूडल्स. रोटी या फिर फ्राइड राइस के साथ भी सर्व कर सकते है।
स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!