कम उम्र में बच्चों की आंखें हो रही हैं कमजोर तो इस तरह रखे ख्याल!
बच्चों की नजर कमजोर होने पर आंखों में दर्द , धुंधली नजर और सिर दर्द जैसे कई लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसा होने पर अपने बच्चे को आंखों के डॉक्टर के पास ले जाएं साथ ही खुद भी देखभाल करे।
खान-पान का रखें ध्यान
पोषक तत्वों की कमी से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। ऐसे में बच्चों के आहार में विटामिन ए, सी, ई और जिंक एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व शामिल होने चाहिए।
गैजेट्स से दूर
गैजेट्स से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों की आंखों को होता है। ये गैजेट्स बच्चों की आंखों की रोशनी को कमजोर करने का काम करते हैं।
आंखों की जांच कराएं
डॉक्टरों के मुताबिक हर छह महीने में आंखों की जांच करवाना जरूरी है। इसलिए माता-पिता को भी अपने बच्चों की आंखों की जांच करनी चाहिए।