इन घरलू तरीको से करें चिकन पॉक्स दाग की छुट्टी!

चिकनपॉक्स (चेचक) की बीमारी varicella वायरस के कारण हो जाती है.

जिसमें शरीर पर लाल चिकत्ते निकल आते हैं. इसके साथ ही बुखार भी रहता है.

इस दौरान चिकनपॉक्स से पीड़ित को बहुत दर्द भी होता है.

चिकनपॉक्स अपने आप ही एक से दो सप्ताह में ठीक होने लगता है.

चिकनपॉक्स के ठीक होने के बाद शरीर पर निकले दाने सूख जाते हैं लेकिन इसके दाग रह जाते हैं.

ये दाग बहुत ही भद्दे लगते हैं. लेकिन इन्हें कुछ उपायों से दूर किया जा सकता है.

पपीता

एक कप पपीता लें उसमें पांच चम्मच शक्कर और पांच चम्मच दूध डालें. इसका पेस्ट बनाने के बाद दाग पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर पानी से साफ कर लें.

चन्दन

चन्दन पाउडर में ओलिव आयल मिलाएं और इसे दाग पर लगाए. रोज इसका इस्तेमाल करने से दाग ठीक होने लगते हैं.

नारियल तेल

नारियल तेल चिकनपॉक्स के दाग निकालने में बहुत मदद करता है. नारियल तेल दाग पर लगाकर मसाज करें. रोज 4-5 बार करने से दाग ठीक हो जाते हैं.

एलोवेरा

एलोवेरा जैल को दाग पर लगाने के बाद मसाज करें. रोज ऐसा करने से दाग के निशान साफ हो जाते हैं.

शहद

शहद को दाग पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें. रोजाना दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से दाग सही हो जाते हैं.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!