सबसे पहले 10 ब्रेड लें और किनारे काटकर रख लें। फिर एक छोटी कटोरी में लहसुन, अदरक और हरी मिर्च काटकर रख लें। अब सारे ब्रेड पर थोड़ा बटर लगाकर साइड में रख दें। फिर हमें हरी चटनी तैयार करनी है।
इसके लिए एक मिक्सर जार में कटा हुआ अदरक, कटा हुआ लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, कटे हुए हरा धनिया के पत्ते और दो चम्मच पानी डालकर मिक्स कर लें। अब चटनी को किसी कटोरी में निकाल लें और चम्मच की मदद से सैंडविच के ऊपर लगा लगाएं।
अब कटी हुई प्याज, कटे हुए टमाटर और चीज़ का एक स्लाइस लगाकर सैंडविच बंद कर दें। एक नॉन-स्टिक पैन में एक बटर डालकर सैंडविच को दोनों तरफ से रोस्ट कर लें। जब सैंडविच दोनों तरफ से रोस्ट हो जाए, तो प्लेट में निकाल लें।
सैंडविच को त्रिकोण हिस्से में काटें। ऊपर से चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालकर सॉस के साथ सर्व करें।