चारों धामों में बनेगा wifi zone, मिलेगी live streaming की सुविधा

इस बार चारधाम यात्रा 2023 में मोबाइल नेटवर्क दुरूस्त रहेगा।

तीर्थयात्रियों को मोबाइल नेववर्क की परेशानी नहीं उठानी होगी।

चारों धामों में तीर्थ यात्रियों को इस बार वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

तीर्थ यात्री आसानी से चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग का लाभ उठा सकेंगे।

वाईफाई जोन बनाने की तैयारी

सरकार ने इस बार तीर्थयात्रियों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए चारों धाम वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी (ITDA) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है।

कंपनी को चारों धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे।

मोबाइल पर मिलेगा मौसम अपडेट

चारधाम यात्रा के दौरान मौसम बड़ी चुनौती रहती है।

जून माह के बाद सरकार मौसम के हिसाब से तीर्थयात्रा को आगे बढ़ाती है।

इस बार मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम अपडेट उनके मोबाइल पर मिलेगा।

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!