सुबह उठते ही छाछ पीने के लाभ नहीं जानते होंगे आप!

Image/istock

वैसे तो गर्मी में कई प्रकार के ठन्डे पेय बाजार में उपलब्ध होते है, जिन्हें पीने से गर्मियों में राहत तो मिलती है

लेकिन गर्मियों में छाछ पीना ज्यादा लाभदायक होता है.

इसे पीने से आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी और कई सारे फायदे भी मिलेंगे. आइये जानते है छाछ पीने के फायदे.

छाछ नाश्ते के साथ तथा दिन के भोजन (लंच) के बाद नियमित रूप से पीनी चाहिए. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.

छाछ पीने से कब्ज ठीक होती है. छाछ में सेंधा नमक, भुना पिसा जीरा, पिसी काली मिर्च और पोदीना मिलाकर पीने से आंतो की सूजन ठीक हो जाती है.

ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से लाभ मिलता है.

छाछ में आटा मिलाकर बनाए गए लेप को लगाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं.

छाछ में शहद मिलाकर नित्य पीने से पीलिया में लाभ होता है.

गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिये ऐसे में आपको छाछ का सेवन करना चाहिये.

छाछ का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) को कंट्रोल करता है, हृदय रोग में भी नित्य छाछ पीने से लाभ होता है.

स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करे!